ठण्ड में सीटी बजा रहा है 'सोनू' का पहला गाना 'Baj Rahi Hai Seeti' और गाना बजते ही बारिश और बर्फ़बारी के साथ ज़ोरदार ठण्ड शुरू


ठण्ड का मौसम ज़ोरों पर है और लोग अब रजाई और बिस्तरों में पैक होकर चाय-पकोड़ों का लुत्फ़ उठा रहे हैं। ऐसे में 'वॉइस ऑफ़ इंडिया' फेम सोनू मोरवाल ने अपना पहला गाना रिलीज़ कर दिया है और मज़े की बात यह है की इनका पहला गाना 'ठण्ड' के ऊपर ही है।  आपको याद होगा की कई साल पहले ठण्ड पर एक और गाना आया था, जिसका नाम था 'दिल्ली की सर्दी' . बहरहाल, अब सर्दी पर एक और गाना  है और आपके पास सर्दी के गाने का एक और ऑप्शन है।  


मोक्ष म्यूज़िक की तरफ से ठण्ड का यह गाना आजकल बहुत पॉपुलर हो रहा है। यह गाना आजकल हिट हो रहे गानो जैसा है।  इस गाने का संगीत तैयार किया है, नयी संगीतकार जोड़ी राज-रमेश ने।  वैसे भी आजकल राज-रमेश दिल्ली में डॉलिवूड के कांसेप्ट को लेकर काफी चर्चा में है।  गौरतलब है की मोक्ष म्यूज़िक ने पिछले कुछ महीनो में 2 गायको को 5 साल तक गाने के लिए अनुबंधित किया है। राज-रमेश के पास अगले 6 महीनो  तक के लिए गाने तैयार हैं। दिल्ली की यह जोड़ी संगीत की दुनिया में धूम मचाने के लिए तैयार है। इस समय यह गाना सभी बड़ी वेबसाइट पर उपलब्ध है और मालूम हुआ है गाने की पायरेसी ज़ोर-शोर से हो रही है। 

चलिए हम भी इस गाने की callertune को डाउनलोड करने की जानकारी हम आपको दे देते हैं :



इस गाने को itunes, nokia, gaana, saavn, etc. से डाउनलोड कर सकते हैं।  जानकारी  के लिए निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करे :


अब MobileManoranjan.Com पर आप पा सकते हैं अपने मनपसंद गानो को। 








No comments:

Post a Comment